बागपत के खैला में आयोजित हुआ विशाल वन महोत्सव सम्मान समारोह

बागपत: बागपत के खैला गांव में तंवर स्वच्छ पर्यावरण संस्था द्वारा एक विशाल वन महोत्सव सम्मान समारोह व पौधे वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में स्वच्छ पर्यावरण व उसके संरक्षण के लिए विभिन्न माध्यमों से कार्य कर रहे सैकड़ों पर्यावरण मित्रों को पटका पहनाकर, प्रतीक चिह्न व पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में आये समस्त अतिथियों को तंवर स्वच्छ पर्यावरण संस्था द्वारा निशुल्क पौधे भेंट किये गये।

उपस्थित लोगों को पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम को अनेकों विद्वानो द्वारा संबोधित किया गया जिसमें पर्यावरण की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। पर्यावरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए तंवर स्वच्छ पर्यावरण संस्था, संस्था के अध्यक्ष विनोद तंवर और उनकी समस्त टीम की प्रशंसा की गयी। कहा कि विनोद तंवर, उनकी संस्था और वे सभी लोग जिनके द्वारा प्रकृति के हित में कार्य किये जा रहे है उसके लिए मानव जाति हमेशा उनकी ऋणी रहेगी।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह गुर्जर, देवेन्द्र प्रमुख घिटोरा, जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल डगरपुर, जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र त्यागी बड़ागांव, प्रसिद्ध समाज सेवी संजय डीलर निबाली, मॉस्टर तेजपाल प्रधान बली, एड़वोकेट गजेन्द्र बली, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित पत्रकार विपुल जैन, अमित बैंसला, करतार पहलवान बली, कृष्णपाल प्रधानाचार्य बुढ़ैड़ा, सत्यव्रत आर्य, कंवरपाल आर्य, प्रेमराज भाटी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, कंवरपाल गुर्जर, एडवोकेट गजेन्द्र कुंडू बागपत, लोकेन्द्र हेवा, रामपाल पंवार अहैड़ा, आरके सक्सैना, डॉ पवन आर्य, कमलेश राठौड़, मंजू शाह, भाजपा किसान मोर्चा के देहात मंड़ल अध्यक्ष सुनील मेवला, रक्षित तहलका के सम्पादक तेजपाल सिंह, इंजीनियर रॉकी शर्मा अब्दुलपुर, युवा भाजपा नेता विपिन माहेश्वरी ललियाना सहित सैंकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *