बिलासपुर। सैकड़ों शिकायत और जांच पड़ताल के बाद अंततः पटवारी कौशल यादव को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान कौशल यादव राजस्व निरीक्षक बेलतरा में संलग्न रहेंगे। इस दौरान शासन के निर्देशानुसार उन्हें उचित वेतन भत्ता भी दिया जाएगा।
बिजौर पटवारी कौशल यादव जिले के उन चर्चित पटवारियों में से एक है जो मुंगेली जिले में पदस्थापित रहने दौरान लंबी शिकायत के बाद स्थानांतरित
होने के बाद बिलासपुर शहर में ही जमे हुए है। उनके खिलाफ सैकड़ों शिकायत की गई है लेकिन हर बार अपने रसूख और पहुंच के कारण बच जाता था। यहां तक कि उसका स्थानांतरण करने में कलेक्टरों के हांथ कांपते थे। पिछले दिनों सरकारी जमीन की अफरा तफरी करने के एक बेहद संगीन मामले में उसका बिजौर स्थानांतरण कर दिया गया था। बाद में उनके खिलाफ की गई शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए उनको निलंबित करने का अनुमोदन किया गया था। इस अनुमोजन के बाद आज एसडीएम तुलाराम भारद्वाज ने उसके निलंबन का आदेश जारी कर दिया है।
बता दें कौशल यादव ने मोपका में पटवारी रहते हुए जमीन के नामांतरण और सीमांकन के दौरान भारी गड़बड़ी किया है। लगातार मिल रही शिकायत और जांच पड़ताल के बाद कौशल के खिलाफ सख्त कदम उठाया गया है। बहरहाल निलंबन आदेश को कलेक्टर के सामने भी पेश कर दिया गया है।