कोरोना की जंग से जीत के लिए बूस्टर डोज का कवच जरूरी

मुंगेली प्रेस क्लब में आज लगाया जा रहा बूस्टर डोज

मुंगेली। कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। इससे बचने के लिए वैक्सीन की बूस्टर डोज ही कारगर साबित होगी। ऐसे में जिन लोगों ने छह माह पहले वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा ली है, उन्हें अब वैक्सीन की तीसरी बूस्टर डोज लेना जरूरी हो गया है। प्रशासन की ओर से जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों व अन्य स्थानों पर शिविर लगाकर बूस्टर डोज का मुफ्त टीका लगवाने के इंतजाम किए गए हैं। ऐसे में 18 से 59 साल के आयु वर्ग के लोगों को इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी करना चाहिए। आज मुंगेली प्रेस क्लब परिसर में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं प्रेस क्लब द्वारा पत्रकार व उनके परिवार वालो को बूस्टर डोज लगाया गया। प्रेस क्लब भवन में आयोजित बूस्टर डोज टीकाकरण शिविर के शुभारंभअवसर पर जिला कलेक्टर राहुल देव,संयुक्त कलेक्टर नवीन कुमार भगत,प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल सोनी,सचिव योगेश शर्मा सहित मीडिया जगत के सभी साथी,परिजन मौजूद रहे।

इस मौके पर कलेक्टर राहुल देव ने कहा कि कोरोना संक्रमण के खिलाफ जंग में वैक्सीन की खुराक बहुत ही कारगर साबित हुई है। वैक्सीन के सकारात्मक असर के कारण ही संक्रमण की तीसरी लहर में बहुत ही कम लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। वैक्सीन की दूसरी खुराक का असर छह माह बाद कम होने लगता है। ऐसे में शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए बूस्टर डोज का लेना जरूरी हो जाता है।

संक्रमण से होगी रक्षा, मिलेगी पूरी सुरक्षा

संक्रमण से खिलाफ जंग में बूस्टर डोज को लेकर प्रेस क्लब के सचिव योगेश शर्मा कहना है कि इससे कोरोना संक्रमण से रक्षा के साथ ही पूरी सुरक्षा भी मिलेगी। इस लिए सरकार की तरफ से बूस्टर डोज दिलवाने की व्यवस्था काफी राहत भरा कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *