• महामंत्री संजय यादव व सरपंच संघ अध्यक्ष की दावेदारी सबसे लग रही भारी
• कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए मुंगेली दावेदारों की दौड़ तेज, दो खेमों में बटी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष का जल्द ही चेहरा हो सकता है साफ
रायपुर/मुंगेली। दो खेमों में बटी हुई मुंगेली कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष को लेकर कवायद तेज हो चुकी है। नए चेहरों के रूप में कांग्रेस के कई सीनियर कार्यकर्ताओं के नाम आ रहे हैं। दो गुटों में बटी कांग्रेस से नया जिला अध्यक्ष कौन होगा…? उसका जल्द ही चेहरा साफ होने वाला है। लेकिन इन सभी के बीच मुंगेली जिला अध्यक्ष के लिए कई नाम सुर्खियों में आ चुके हैं।
इन नामों में प्रबल दावेदार के रूप में संजय यादव व रणजीत सिंह शामिल है। अब देखना यह होगा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी किस नाम पर अपनी मुहर लगाती है। उसी का मुंगेली को इंतजार है।
मुंगेली में कांग्रेस जिला अध्यक्ष के लिए इस बार महामंत्री संजय यादव,सरपंच संघ के अध्यक्ष रणजीत सिंह के अलावा पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष व पार्षद रोहित शुक्ला, पूर्व पार्षद संजय जायसवाल का नाम काफी सुर्खियों में है।
यह सभी कांग्रेस के पुराने चेहरे है जिनमे से एक के नाम पर जिलाध्यक्ष की मोहर लगने वाली है। संभावना जताई जा रही है कि 10 दिनों के अंदर ही जिलाध्यक्ष का नाम सामने आ जाएगा।
चौकाने वाले भी नियुक्ति होने की दिख रही संभावना
हालांकि जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पर्यवेक्षक, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सभी जिलों में बायोडाटा ले रूबरू हो नये जिला अध्यक्ष की तलाश में है मगर जैसा कि कांग्रेस में देखा भी गया और यदि वर्तमान दावेदारों में समन्वय अभाव दिखा तो हो सकता है कि किसी अनुभवी सीनियर लीडर को भी जिलाध्यक्ष के रूप में ताजपोशी की जा सकती है।