
मक़बूल पिछले दो दशकों से सक्रिय भूमिका निभा अनेक पदों की जिम्मेदारी का कर चुके हैं निर्वहन
मुंगेली। आगामी विधानसभा चुनाव में भी प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी या नही यह बात तो भविष्य के गर्भ में है मगर कांग्रेसी कार्यकर्ता पुनः सरकार बनने के लिए बेहद उत्साहित है और संगठन में पद पाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं।
वर्तमान में मुंगेली में कांग्रेस शहर अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा का कार्यकाल समाप्त होने वाला है, इसलिए नए शहर अध्यक्ष के लिए दावेदारों ने लॉबिंग शुरू कर दी है। पिछले दिनों जब मुंगेली में डीआरओ सुनील कुमार सिंह और बीआरओ अभय नारायण राय, बिहारी टोडर और राजेंद्र साहू पहुंचे तो दावेदारों ने अपना बायोडाटा सौंपते हुए अपनी दावेदारी पेश की।
मुंगेली में नगर अध्यक्ष के लिए सबसे मजबूत दावेदारी अंग्रेजों के जमाने से सक्रिय कर्मठ कांग्रेसी परिवार स्व. बशीर खान(पूर्व मंत्री,मध्यप्रदेश शासन) के प्रपौत्र मकबूल खान प्रबल दावेदारी मानी जा रही है। इसके साथ ही मकबूल खान को अल्पसंख्यक वर्ग से होने का लाभ मिल सकता है । वहीं उनकी माताजी जाहिदा बेगम वर्तमान में मुंगेली नगर पालिका में एल्डरमेन है। वर्तमान में मकबूल खान वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के सचिव है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के शहर अध्यक्ष के तौर पर अपनी राजनीतिक कैरियर की शुरुआत करने वाले मकबूल तीन बार युवा कांग्रेस अध्यक्ष भी रहे हैं। कांग्रेस द्वारा किए गए सभी आंदोलनो का हिस्सा रहने वाले मकबूल के पास एक संगठित अपनी टीम भी है, इसलिए उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।