डेस्क : राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश के बाद दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां बारिश से जमा पानी में नहाते समय डूबकर 4 बच्चों की मौत हो गई है। घटना बावड़ी के गोविंदपुरा स्थित गवारियो की ढाणी की है।
जोधपुर में मूसलाधार बारिश के बीच दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां बारिश से जमा पानी में डूबकर 4 बच्चों की मौत हो गई है। जोधपुर जिले के बावड़ी स्थित गोविंदपुरा गवारियो की ढाणी में बच्चे नहाने के लिए पानी में कूदे थे, लेकिन चारों की इसमें डूबने से मौत हो गई। फिलहाल सभी बच्चो के शव को गांव की सीएचसी में रखवाया गया है।
दरअसल 24 घंटे से जोधपुर जिले और संभाग में लगातार भारी बारिश हो रही है। जोधपुर शहर में जहां 30 से अधिक कॉलोनियों में बाढ़ जैसे हालात सामने आए हैं तो वही आज जोधपुर जिले के बावड़ी कस्बे में बारिश से जमा पानी में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई।
जोधपुर से 70 किलोमीटर दूर बावड़ी के गोविंदपुरा स्थित गवारियो की ढाणी में 12 से 16 साल की उम्र के 4 बच्चे बारिश के जमा पानी में नहाने के लिए कूदे थे। लेकिन उन्हें गहराई का अंदाजा नहीं था। प्रशासन ने चारों शवों को निकालकर गांव के सीएचसी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।