SECL के हसदेव टेंडर मामले में शिकायत बेबुनियाद- शनिश चंद्र_video

बिलासपुर। एसईसीएल के हसदेव प्रक्षेत्र में टेंडर निरस्त करने के मामले में एक ठेकेदार द्वारा लगाए गए आरोपों पर पक्ष रखते हुए कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी शनिश चंद्र कुमार ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि ठेकेदार द्वारा लिखे पत्र के आधार पर कंपनी द्वारा कराई प्राथमिक जांच में शिकायत गलत पाई गई है।उन्होंने कहा कि जिन अधिकारी पर आरोप लगाया गया है वे जुलाई में ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं। टेंडर निरस्त होने के कई कारण हो सकते हैं।यदि टेंडर निरस्त होने पर किसी प्रकार की आपत्ति करनी हो तो नियमानुसार टेंडर कमेटी या अन्य एजेंसी में अपील दर्ज कर सकते हैं।ठेकेदार ने ऐसा न करते हुए मीडिया ट्रायल शुरू कर दिया, जो अच्छी बात नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *