अधिमान्य समिति में बिलासपुर संभाग से मुंगेली के जयकुमार ताम्रकार बने सदस्य

प्रमोद पाठक,सुशील शुक्ला की संयुक्त रिपोर्ट

मुंगेली। जिले के वरिष्ठ पत्रकार जयकुमार ताम्रकार(वरिष्ठ सदस्य, प्रेस क्लब मुंगेली) को संभागीय अधिमान्य समिति का सदस्य बनाया गया है।

राज्य शासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ संचार प्रतिनिधि कल्याण सहायता नियम 2019 के नियम 5 के अनुसार छत्तीसगढ़ संचार प्रतिनिधि कल्याण समिति का गठन किया गया है इस संबंध में छत्तीसगढ़ समाचार मीडिया प्रतिनिधि अधिमान्यता नियम के अनुसार राज्यस्तरीय व संभाग स्तरीय अधिमान्यता समितियों का गठन किया गया है। राज्य सरकार द्वारा जारी समूचे राज्य के लिए सम्भाग स्तरीय समिति की घोषणा की है।

बिलासपुर सम्भाग की समिति में जिले के वरिष्ठ पत्रकार जयकुमार ताम्रकार को मुंगेली जिले से सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। उनका यह दो वर्ष का कार्यकाल होगा।उनके इस मनोनयन से मुंगेली प्रेस क्लब, असल पत्रकारों में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *