होल्हाबाग नवयुवा समिति बांकी द्वारा 21 पौधरोपण कर ट्री-गार्ड लगाया

मुंगेली: पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित युवाओं की टोली होल्हाबाग नवयुवा समिति बांकी द्वारा पौधारोपण व संरक्षण के लिए संचालित “हरियर बांकी-सुघ्घर बांकी” अभियान के सातवे वर्ष के चतुर्थ चरण के अंतर्गत 21 पौधों का रोपण कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से ट्री-गार्ड लगाया साथ ही विगत 6 वर्षों में लगाएं गये पौधों में उग आए खरपतवारों की सफाई कर व पिछले वर्ष लगे पौधों को जानवरों से बचाने के लिए ट्री गार्ड के ऊपर अतिरिक्त जाली लगाकर किया गया।

प्रकृति संरक्षण सेवा के इस पुण्य पहल में समिति के युवाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक रामपाल सिंह, संयोजक नागेश साहू, अध्यक्ष पवन निर्मलकर,योगेंद्र साहू, निरंजन मानिकपुरी, पर्यावरण प्रभारी रिंकू यादव, बबलू साहू, संजय यादव, मुकेश श्रीवास, रामु साहू, पालु श्रीवास, टाइगर साहू, रेसराम निर्मलकर, संजय पूरी, टीपूचंद, भवानी सिंह, छोटू, आशीष निर्मलकर, शुभम पुरी, किशन यादव, हेमलाल निर्मलकर, प्रताप रजक सहित संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *