
जिले के आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में महीनों पूर्व विकलांग बच्चों के लिए टॉयलेट निर्माण कराया गया जिसके भुगतान के लिए आत्मानंद स्कूल के पूर्व विवादित प्राचार्य आईपी यादव द्वारा लंबे समय तक टालमटोल करता रहा अब जब लंबी शिकायत व अन्य कारणों से आईपी यादव को स्कूल प्राचार्य पद से हटा दिया गया तब अब पीड़ित ठेकेदार/आपूर्तिकर्ता राजू वेंताल द्वारा कलेक्टर राहुल देव से भुगतान कराने की गुहार लगायी गयी।
बता दें अपनी ऐसे ही करतूतों की लगातार शिकायत मिलने से क्षुब्ध पूर्व में पदस्थ रहे कलेक्टर गौरव सिंह ने फौरी तौर पर प्राचार्य आईपी यादव को आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य पद से हटा दिया था जिसके बाद भी पूर्व प्राचार्य पुनः उसी पद पर काबिज होने शाम दाम दंड भेद नीति से जुटे हुए है जिसकी जानकारी स्टूडेंट्स के अभिभावकों व अनेक महिला संगठनों को होने पर पूर्व प्राचार्य आईपी यादव को प्राचार्य पद से अलग रखने सहित स्कूल के अनुशासन बनाये रखने के हवाले से लंबा पत्राचार भी किया गया जिसके बाद पूर्व प्राचार्य आईपी यादव अभी तक पुनः पद आसीन होने पेंडुलम की तरह आकाओ के चक्कर लगा रहे हैं। मगर लंबी शिकायतों के बाद अब कहीं से तबज्जो भी नही मिल रहा है।
आत्मानंद स्कूल में ठेकेदार द्वारा किए काम के भुगतान न होने पर त्रस्त ठेकेदार ने आखिरकार कलेक्टर से भुगतान कार्यवाही कराने की गुहार लगायी है।