जनसंपर्क अधिकारियों ने अम्बिकापुर कलेक्टर पर लगाये गंभीर आरोप कहा

अम्बिकापुर: करीबी सूत्रों से ऐसा पत्र प्राप्त हुआ है। जिसे अम्बिकापुर के जनसंपर्क कार्यालय में पदस्थ सहायक संचालक दर्शन सिंह सिदार और सहायक सूचना अधिकारी श्री सुखसागर वारे ने छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ को लिखा है। इस पत्र में अम्बिकापुर जनसपंर्क के अधिकारियों जिसमे अम्बिकापुर कलेक्टर पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है, हम यहां उक्त पत्र के आधार पर बनी खबर और पत्र की छाया प्रति यहां प्रस्तुत कर रहे हैं। पत्र यहां से शुरू हुआ है…


विषयान्तर्गत लेख है कि विगत दिवस 3 अगस्त 2022 को शाम 7 बजे सरगुजा कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के द्वारा जिला जनसंपर्क कार्यालय अम्बिकापुर में पदस्थ सहायक संचालक एवं सहायक सूचना अधिकारी को अपने कार्यालयीन कक्ष में बुलाकर कार्यक्रम कव्हरेज एवं समाचार को लेकर अभद्र भाषा प्रयोग करते हुए गाली-गलौच किया गया। इसके साथ ही धमकी दी गई कि तुम लोग कलेक्टर का पावर नहीं जानते अगर मेरे को गुस्सा आ गया तो तुम दोनो कहीं दिखाई नहीं दोगे। तुम लोग केवल सीएम का ही कार्य करते हो मेरे खिलाफ साजिश रचते हो कहते हुए बहुत ही अमर्यादित ढंग से पेश होकर बदतमीजी की।

इस संबंध में यह कहना है कि 2 अगस्त को कलेक्टर द्वारा महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देश एवं बयान के आधार पर समाचार जारी किया गया। उक्त समाचार को कलेक्टर द्वारा असत्य करार देते हुए साजिश के तहत जारी करने की बात कहते हुए हमारे साथ अभद्र सलूक किया गया।

कलेक्टर जिले का एक प्रमुख जिम्मेदार अधिकारी होता है उनके इस प्रकार के अभद्र व्यवहार से हम मानसिक रूप से प्रताड़ित और क्षुब्ध हैं। अगर इसके पश्चात हमारे साथ कोई भी अप्रिय घटना होती है तो उसके लिए पूर्ण जिम्मेदार कलेक्टर कुंदन कुमार होंगे। अतः अध्यक्ष महोदय के संज्ञान में उक्त बात लाई जा रही है।

इस मामले में जन संपर्क विभाग के अंबिकापुर में पदस्थ संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने इस पूरी घटना और उनके द्वारा जनसंपर्क अधिकारी संघ को लिखे गए पत्र को सही बताया है। उन्होंने कहा हां हमने जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष को ऐसा पत्र लिखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *