संतोष सोनी चिट्टू
रतनपुर : धार्मिक नगरी की गलियों में बिक रही नशीली वस्तुएं फल फूल रहा गांजे का कारोबार युवाओं की जिंदगी तबाह कर रहे है बाहर से आए कारोबारी। महज 25 किलोमीटर दूर बिलासपुर से आकर बसे रतनपुर खंडोबामंदिर के पास एक नही दो नही तीन जगहों पर जमीन बेजा कब्जा कर मकान बनाकर अवैध करो बार कर रहे है,न नगर पालिका का ध्यान है कब्जा धारियों पर न जनप्रतिनिधियों का यही कारण है कि नगर में आज प्राथमिक शिक्षा लेने वाले नौनिहाल को भी गांजे का कश लगाते देखे जा सकता है।
हाई क्लास सोसाइटी में जहां नशा एक फैशन बन गया है वहीं गरीबों की बस्तियों में रहने वाले नवयुवा भी बीड़ी सिगरेट के साथ गांजे का कश लगाते खुलेआम देखे जा रहे हैं। हालांकि इन पर प्रतिबंध तो लग पाना संभव नहीं है लेकिन जिस वस्तु की बिक्री पर शासन ने रोक लगा रखी है उसकी बिक्री भी कश से धुआं बनकर उड़ रही युवा: गांवों की गलियों में बिक रहे नशीले पदार्थ युवाओं की जिदगी तबाह कर रहे हैं।
गांजा की पुड़िया खंडोबा मंदिर,बाईपास में छोटे दुकान के आड़ में खुलेआम बेची जा रही है।
इस कारण ज्यादातर युवा गांजा का नशा कर रहे हैं। अक्सर देखा जाता है कि नशे के आदी व्यक्ति कहीं भी चिलम सुलगाने लगते हैं, चाहे वह सार्वजनिक स्थान हो या फिर खुला मैदान।
प्रशासन नहीं चला रहा चाबुक
अब तक एक भी नशे के कारोबारियों पर प्रशासनिक चाबुक नहीं चला पाया है। गांव-गांव तक फैले नशे के व्यापारी तेजी से लोगों के बीच नशा बांट रहे हैं। इस अवैध व्यापार को रोकने के लिए नारकोटिक्स एक्ट बनाया गया है, लेकिन पुलिस व आबकारी विभाग गांजा की बिक्री पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। नशा कारोबारियों की मानें तो प्रतिदिन लगभग कई हजारों का गांजा बिक रहा है।