7 दिवस के भीतर सड़क में मलमा चलने लायक नही डाला गया तो विधानसभा युवा कांग्रेस मुंगेली द्वारा कलेक्टोरेट का घेराव व उग्र आंदोलन किया जाएगा

मुंगेली/जिले के मानपुर ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम बोड़तरा एवं चमारी गांव के ग्रामीणों ने आज युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अजय साहू के साथ गांव के पहुंच मार्ग जो कि अत्यंत जर्जर हो चुकी है उसके दुरुस्ती की मांग को लेकर कलेक्टर से मिलकर ज्ञापन सौंपा गया साथ ही उक्त विषय को लेकर जिले के कलेक्टर से जल्द निराकरण करने की अपील किये है।


मुंगेली जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर स्थित ग्राम पंचायत मानपुर के आश्रित ग्राम बोड़तरा एवं चमारी गांव के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर है कारण है इनके गांव का पहुंच मार्ग नही होना इतना ही नही बरसात के दिनों में तो इनका गांव पूरी तरह से सड़क मार्ग से कट जाता है जिसके चलते ग्रमीणों को ना चाहते हुए अपने घरों में कैद होना पड़ता है इनके गांव से जो शहर को जोड़ने वाला मार्ग है वें अत्यंत जर्जर है जिसमे गाड़ी मोटर चलना तो दूर पैदल चलना भी मुनासिब नही है ग्रामीणों को पहुंच मार्ग नहीहोने से कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है और अपनी इसी परेशानियों को लेकर ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों को अवगत करा चके है।

इतना नही बार बार के शिकायत के बाद भी इनके गांव के पहुंच मार्ग का निर्माण नही से आक्रोशित ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव का भी बहिष्कार कर चुके है लेकिन आज भी हालत जस की तस है और अब तो बरसात के दिनों में ग्रामीण अपने घरों में अकारण ही कैद होने को मजबूर है वही ग्रामीणों ने बताया कि हमारे गांव में कीसी भी प्रकार की मूलभूत सुविधा नही होने के चलते हमें शिक्षा,चिकित्सा एवं अन्य कार्यो के लिए शहर आना पड़ता है ।

लेकिन पहुंच मार्ग अत्यंत जर्जर होने के चलते हमें कई कठनाईयों का सामना करना पड़ता है वही युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अजय साहू ने कलेक्टर से मिलकर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराते हुए इनके गांव के पहुंच मार्ग को जल्द दुरुस्त किये जाने की अपील किया गया है साथ ही उक्त विषय मे जिला प्रशासन के द्वारा जल्द कोई उपाय नही किया जाता तो युवा कांग्रेस के द्वारा उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दिया गया है।


ज्ञापन सौंपने अजय साहू अध्यक्ष विधानसभा युवा कांग्रेस मुंगेली,राहुल यादव,मनोज साहू,अतुल यादव,देव साहू,अशोक साहू,दुजराम यादव,मन्नू साहू,दिक्पाल साहू सहित अधिक संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *