विधायक के घर में घुसे चोर, पंखे और काजू बादाम किए पार

भोपाल : राजधानी भोपाल में दमोह की विधायक रामबाई के घर में घुसे चोर काजू, बादाम, पंखे, ट्यूट लाइट और अन्य सामान चोरी कर ले गए। सोमवार को विधायक के भोपाल आने पर चोरी का पता चला। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आपको बात दे दमोह से विधायक रामबाई का टीटी नगर 74 बंगला में शासकीय आवास है। विधायक के ड्राइवर जितेंद्र चौहान ने टीटी नगर पुलिस को बताया कि वह विधायक रामबाई का ड्राइवर है। वह कुछ दिन पहले शासकीय आवास बी-23 में ताला लगार दमोह चले गए थे। दमोह से विधायक के साथ लौटे तो घर का दरवाजा टूटा हुआ और सामान बिखरा हुआ था।

घर के किचन में रखे काजू, बादाम समेत किराना का सामान गायब था। इसके अलावा पंखे, लाइट समेत बाहर रखा सामान गायब है। पुलिस ने ड्राइवर की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *