2023 में उखाड़ फेंकेंगे कांग्रेस की सरकार, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनते ही गरजे अरुण साव

बिलासपुर। भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सांसद अरुण साव ने amrittimes.com से बातचीत में बताया कि 2023 में जन विरोधी कांग्रेस सरकार को उखाड़ देंगे और प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनाएंगे। भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि वे कार्यकर्ताओं को साथ लेकर प्रदेश के सभी विधानसभा में केंद्र सरकार की उपलब्धि को लेकर जनता के बीच जाएंगे तथा तथा कांग्रेस की जनविरोधी नीति को लेकर भाजपा के पूरे कार्यकर्ता प्रदेश के सभी बूथ में संगठन का प्रचार प्रसार करेंगे।

श्री साव ने कहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमित शाह तथा जेपी नड्डा समेत हाईकमान के प्रति आभार जताते हुए प्रदेश में भाजपा को मजबूत बनाने की बात कही है।

मालूम हो आज ही भाजपा ने प्रदेश में संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए बिलासपुर लोकसभा के सांसद अरुण सावको प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

बता दें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपने राजनैतिक सफर की शुरुआत करने वाले अरूण साव ने पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के कद्दावर नेता अटल श्रीवास्तव को 175000 वोटों से हराया था। जिसमें मस्तूरी विधानसभा के अलावा बिलासपुर, बिल्हा, लोरमी, मुंगेली, तखतपुर, बेलतरा, कोटा विधानसभा क्षेत्र में अरुण साव ने एकतरफा जीत दर्ज कराई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *