भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के नेहरू चौंक में भव्य स्वागत की तैयारी, चारों तरफ -होर्डिंग ही होर्डिंग

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के आज नियुक्ति के बाद प्रथम बिलासपुर आगमन पर नेहरू चौंक में जोरदार स्वागत की तैयारी की गई है। मालूम हो सरल,सौम्य सांसद के कल हुए प्रथम रायपुर आगमन में अभूतपूर्व स्वागत किया गया इसके अलावा राजधानी रायपुर के पूरे शहर भर,प्रदेश मुख्यालय व आज रायपुर- बिलासपुर मार्ग में सड़क के दोनों तरफ होर्डिंग ही होर्डिंग दिख रही है। तिफरा से भाजपा के कार्यालय तक दो दर्जन स्थान पर उनके स्वागत की तैयारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *