ग्रामीणों ने निकाली तिरंगा वाहन रैली

*कल्याणपुर*: देश की आजादी के 75 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रविवार को जनसेवक पचपदरा एंव रालोपा किसान नेता जीवन राम भाखर, रालोपा नेता प्रवीण थोरी व हेमेंद्र के नेतृत्व में ग्रामीणों ने आगोलाई से कल्याणपुर तक तिरंगा वाहन रैली का आयोजन किया।

इस दौरान रालोपा ब्लॉक उपाध्यक्ष भाखर ने आजादी में प्राण न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि तिरंगा रैली से लोगों में देश भक्ति एंव राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना संगठित होती है जो देश के विकास व स्वतंत्रता सेनानीयों के सपनों का भारत बनाने के लिए बहुत जरूरी है  इस दौरान रामदेव कोरना, ओम जांणी, मनीष भारती,गोविंद चौधरी, बलवीर, जगदीश मूंढ, जेमा राम गोदारा, ताजा राम, सोहन, फरसा राम बिश्नोई, जसराज, भंवर मुण्डण, जगदीश सारण, धनाराम एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *