कस्तूरी फ्यूल्स में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर फोटो प्रदर्शनी,लोग देख रहे विभाजन की त्रासदी

मुंगेली। भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के तत्वाधान में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर फोटो प्रदर्शनी कस्तूरी फ्यूल्स ग्राम करही में किया गया। जिसका शुभारंभ एसएनजी कालेज के पूर्व प्राचार्य एनके मिश्रा द्वारा फीता काटकर किया। इस अवसर पर भारत पेट्रोलियम कंपनी के सेल्स आफिसर हिमांशु यदु, कस्तूरी फ्यूल्स के संचालक मनुराज सोनी उपस्थित थे। यह फोटो प्रदर्शनी 16 अगस्त तक कस्तूरी फ्यूल्स में प्रदर्शित की जा रही है।

इस अवसर पर प्रोफेसर एनके मिश्रा ने कहा कि देश के बंटवारे को कभी नहीं भूलाया जा सकता। नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा और और अपनी जान तक गवानी पड़ी। उन लोगो के संघर्ष और बलिदान की याद में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के तौर पर याद किए जाने का निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *