30 हजार करोड़ रुपए की शेयरहोल्डिंग्स छोड़कर गए हैं बिग बुल राकेश झुनझुनवाला, अब आगे क्या होगा, पढ़ें पूूरी खबर

नई दिल्‍ली : बिग बुल के नाम से मशहूर दिग्गज इन्वसेटर राकेश झुनझुनवाला अब इस दुनिया में नहीं रहे। रविवार को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। क्‍या आप जानते हैं झुनझुनवाला अपने पीछे चार अरब डॉलर यानी करीब 30 हजार करोड़ रुपए की शेयरहोल्डिंग्स छोड़कर गए हैं।

जानिए अब इसका क्या होगा

फॉर्ब्स पत्रिका के मुताबिक झुनझुनवाला की कुल नेटवर्थ 5.8 अरब डॉलर थी और वह भारत के 48वें सबसे अमीर शख्स थे। झुनझुनवाला अपने पीछे चार अरब डॉलर यानी करीब 30 हजार करोड़ रुपए की शेयरहोल्डिंग्स छोड़कर गए हैं। उनके पोर्टफोलियो में अब भी 32 शेयर मौजूद हैं।

उनके पोर्टफोलियो में टाइटन , एस्कॉर्ट , जुबिलेंट फार्मा , स्टार हेल्थ , मेट्रो ब्रांड्स, टाटा मोटर्स , नजारा टेक्नोलॉजी , टाटा कम्युनिकेशंस और टाटा मोटर्स जैसे शेयर शामिल हैं।

क्‍या है नियम

जानकारों के मुताबिक अगर किसी शेयरहोल्डर की मौत हो जाती है तो उसके स्टॉक और शेयर नॉमिनी को मिल सकते हैं। इसके लिए मृत्यु प्रमाणपत्र देना होता है। इसे नोटरी या गजेटेड ऑफिसर से अटेस्ट कराना पड़ता है।

नॉमिनेशन फॉर्म एनएसडीएल या सीडीएसएल में रजिस्टर्ड होना चाहिए। अगर नॉमिनेशन रजिस्टर्ड नहीं है तो मृतक के उत्तराधिकारियों को प्रोबेट ऑफ विल, सक्सेशन सर्टिफिकेट या लेटर्स ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन में से कोई एक दस्तावेज सबमिट करना पड़ता है।

जानकारों के मुताबिक नॉमिनी ट्रस्टी होता है मालिक नहीं। अगर मृतक ने कोई वसीयत यानी विल छोड़ी है तो शेयर उसके मुताबिक बांटे जाएंगे। अगर वसीयत नहीं है तो उत्तराधिकारियों के बीच शेयरों का बंटवारा हिंदू उत्तराधिकार कानून के तहत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *