बिलासपुर- भगत की कोठी ट्रेन मालगाड़ी से टकराई, 50 से अधिक लोग घायल, मचा हड़कंप

गोंदिया । महाराष्ट्र के गोंदिया से ट्रेन हादसे की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक यहां एक पैसेंजर ट्रेन ने मालगाड़ी को टक्कर मारी है। इस हादसे में पैसेंजर ट्रेन की तीन बोगियां पटरी से उतर गई हैं।हादसे का शिकार हुई ट्रेन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से राजस्थान के जोधपुर जा रही थी। राहत की बात ये है कि इस घटना में किसी भी यात्री की जान नहीं गई है। हालांकि 50 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

यह हादसा देर रात करीब ढाई बजे एक ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसमें 50 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। यह हादसा मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन भगत की कोठी के बीच सिगनल न मिलने के कारण हुआ है। राहत की बात ये है कि इसमें किसी भी यात्री की मौत की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *