महिला कांग्रेस अध्य्क्ष सहित 55 लोगो ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ बीजेपी का थामा दामन

छत्तीसगढ़ में आज इण्डियन नेशनल कांग्रेस ने 2023 विधानसभा पोलिटिकल कमेटी गठित की है। भाजपा ने नारायण चंदेल को नेता प्रतिपक्ष बनाया है।छत्तीसगढ़ में चुनावी शतरंज की बिसात बिछने लगी है। दिल्ली और रायपुर का असर अब बीजापुर में दिखने लगा है। आज बीजापुर में पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित 30 कंग्रेसियो ने भाजपा का दामन थाम लिया है। 25 नए लोगों सहित कुल 55 लोगों ने आज भाजपा प्रवेश किया है।

पुर्वमंत्री महेश गागड़ा के सामने भोपालपटनम में सभी ने भाजपा प्रवेश किया है। मद्देड क्षेत्र के करीब 6 गांवो के लोगों ने भाजपा जॉइन किया है। पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजना उद्दे के भाजपा में जाने से कांग्रेस को झटका लगा है। बीते जिला पंचायत चुनावों में टिकट नही मिलने से नाराज रंजना जेसीसीजे में भी किस्मत आजमा चुकी हैं।

भोपालपटनम बीजापुर विधानसभा का सबसे ज्यादा वोटिंग प्रतिशत वाला ब्लॉक है यहां से बहुमत सीधे विधायकी पर लाकर बैठाता है। इसीलिए कांग्रेस- भाजपा का ज्यादा फोकस भोपालपटनम में होता है।

भाजपा प्रवेश करते ही रंजना उद्दे ने कांग्रेस पर जुबानी हमला करते कार्यकर्ताओ की उपेक्षा और गुटबाजी का आरोप लगाया है। साथ ही भाजपा और पुर्वमंत्री के 15 सालों के कार्यकाल से प्रभावित होकर प्रवेश करना बताया है

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने बताया की भाजपा के 15 सालों के विकास और कांग्रेस की तीन साल में झूठे वादों से ठगे गए लोगों ने आज भाजपा प्रवेश किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *