बैंगलोर से नियमित उड़ान से सुबह 9:40 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल एयरपोर्ट पहुंचेंंगे भाजयुमो के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष तेजस्वी सूर्या, जोरदार स्‍वागत की तैयारी

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के रायपुर में 24 अगस्‍त को होने वाले भाजयुमो के सीएम हाउस घेराव कार्यक्रम में शामिल होने युवा मोर्चा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष तेजस्वी सूर्या बैंगलोर से नियमित उड़ान से 7:50 बजे प्रस्थान करेंगे और प्रातः 9:40 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। विमानतल पर भाजयुमो कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।

स्वागत के बाद वे विमानतल से प्रदेश भाजपा कार्यालय रवाना होंगे जहां भाजयुमो कार्यकर्ता कई स्थानों पर भाजयुमो अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या का स्वागत करेंगे। भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या प्रातः 10:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे ।भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या दोपहर 1 बजे भाजयुमो के हल्ला बोल आंदोलन में शामिल होंगे और आंदोलन के बाद शाम को दिल्ली रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *