5 गौठान भी नही जहां गाय के लिए पूरी व्यवस्थाएं हों- नेता प्रतिपक्ष

मुंगेली/ छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी का शासन नहीं कुशासन है, समाज का कोई तबका संतुष्ट नहीं है। रायपुर में धरना स्थल छोटा पड़ रहा है। मुख्यमंत्री को चुनौती है वे 5 गौठान दिखा दें। भगवान राम पर राजनीति नहीं करना चाहिए। ये बातें नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल ने स्थानीय विश्राम भवन में पत्रकारों से कही।


छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल कवर्धा के एक कार्यक्रम में जाते हुए कुछ पल स्थानीय विश्राम भवन में रुके। उन्होंने पत्रकारों के प्रश्न कि कांग्रेस का कहना है कि भाजपा गाय और भगवान राम के नाम पर केवल वोट मांगती है जबकि गायों की सेवा और भगवान राम के ननिहाल का सौदर्यीकरण कांग्रेस सरकार कर रही है। इन सवालों का जवाब देते हुए नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि गौठान पर खूब बातें मुख्यमंत्री ने कही परन्तु उन्हें चुनौती है कि 5 गौठान दिखा दें जहां गऊ माता के लिए पूरी व्यवस्थाएं हों।

बिलासपुर से मुंगेली आते में ही लगभग 500 गऊ माताएं सड़कों पर मिली। गौठानों में चारा,पानी, छाया आदि की व्यवस्था नहीं है जिसके कारण गऊ माताएं सड़कों पर रहतीं है। सड़कों पर गऊ माताओं के रहने से आएदिन एक्सीडेंट होता रहता है।

भगवान राम के विषय में उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से ही अयोध्या में राममंदिर निर्माण जन जन का मुद्दा रहा है इसी का परिणाम है कि जन जन के सहयोग देश विदेश में रह रहे हिंदुओं के सहयोग से भव्य राममंदिर का निर्माण जारी है। मुख्यमंत्री को भगवान राम पर राजनीति नहीं करना चाहिए।
भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष बदल दिए के प्रश्न पर चंदेल ने कहा कि बदलाव प्रकृति का नियम है यह सदियों से चलता रहा है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने की संभावना के विषय मे कहा कि अभी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का शासन नहीं कुशासन चल रहा है। प्रदेश में कोई भी खुश नहीं है कोई संतुष्ट नहीं है। रायपुर में बूढ़ातालाब का धरना स्थल छोटा पड़ने लगा है। अतः आने वाले चुनाव में निश्चित तौर पर भाजपा की सरकार बनेगी। नारायण चंदेल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था उसे मैं दोहराता हुँ कि अंधेरा छंटेगा,सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा। इस दौरान प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला, जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक,पूर्व विधायक तोखन साहू,जिला कोषाध्यक्ष प्रेम आर्य,द्वारिका जायसवाल,जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू,नगर भाजपा अध्यक्ष राणाप्रताप सिंह उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल जांजगीर से कवर्धा जाते हुए मुंगेली विश्राम भवन में रुके। नेता प्रतिपक्ष के रूप में प्रथम आगमन पर दाऊपारा चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी व फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया।
नव नियुक्त नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमाला व आतिशबाजी आदि से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला, जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक,जिला कोषाध्यक्ष प्रेम आर्य,नगर अध्यक्ष राणाप्रताप सिंह,महामंत्री मुकेश रोहरा,रामशरण यादव,पार्षद राजकुमार वाधवा,जितेंद्र दावड़ा,सुनील पाठक,कोटूमल दादवानी,प्रदीप पाण्डेय,जयपाल साहू,मिट्ठूलाल यादव,आशुतोष पाण्डेय,संजय गोस्वामी,राजू सोनी,उमाशंकर साहू,कलीम बागड़ी,रमेश बुनकर,संतोष पटेल,सुनील सोनी,प्रवीण सोनी,मिथिलेश केशरवानी,अमितेश आर्य,बब्बू सिंह,उमाशंकर बघेल,अरविंद राजपूत,राजा तंबोली,वैभव ताम्रकार, घनश्याम यादव आदि कार्यकर्ता गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *