रायपुर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रोड शो में जगह-जगह हुआ स्‍वागत

रायपुर।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रायपुर पहुंच चुके हैं। तेलीबांधा से जेपी नड्डा का रोड शो शुरू हो गया है। भाजपा नेता और कार्यकर्ता जगह-जगह उनका स्‍वागत कर रहे हैं। इसके पहले नड्डा रायपुर एयरपोर्ट से बाइक रैली में शामिल होकर तेलीबांधा पहुंचे। इसके बाद नड्डा ने दीनदयाल उपाध्‍याय की मूर्ति पर माल्‍यार्पण कर रोड शो शुरू किया। रायपुर के तेलीबांधा चौक (पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के सामने) से भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर के बीच नौ स्थानों पर स्वागत मंच बनाया गया है।

इससे पहले स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव सहित भाजपा नेताओं ने नड्डा का स्वागत किया। एयरपोर्ट के बाहर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के साथ नड्डा का स्वागत किया। इसके बाद युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बाइक रैली से अगवानी करते हुए एयरपोर्ट से निकले। एयरपोर्ट पर जशपुर के नांदेडा बाजा से नड्डा का स्वागत किया गया।

22 साल में पहली बार हर बूथ के कार्यकर्ता पहुंचेंगे राजधानी

नड्डा की सभा की तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अस्र्ण साव, सहप्रभारी नीतीन नबीन सहित अन्य नेता साइंस कालेज मैदान पहुंचे। राजधानी की सड़कों को भाजपा के झंडों से पाट दिया गया है। बड़े नेताओं के पोस्टर और होर्डिंग पूरे शहर में नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *