BREAKING : बीजेपी प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी की छुट्टी ये बनाये गए नए प्रभारी

रायपुर: भाजपा ने छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों के प्रभारी बदल दिये हैं। छत्तीसगढ़ में डी पुरंदेश्वरी की जगह अब ओम माथुर नये प्रभारी होंगे। हालांकि सह प्रभारी के तौर पर नितिन नबीन बने रहेंगे। बिहार में बिनोद तावड़े प्रभारी और सह प्रभारी हरीश द्विवेदी होंगे। झारखंड के प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी होंगे।

जेपी नड्डा आज ही छत्तीसगढ़ दौरे पर आये हैं और उनके रायपुर आने के कुछ घंटे बाद ही छत्तीसगढ़ की प्रभारी सहित कई राज्यों के प्रभारी बदल गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *