नागपुर में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत

नागपुर : महाराष्ट्र के नागपुर शहर में कार और दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई है और अन्य चार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार रात सक्कडारा फ्लाईओवर पर उस वक्त हुआ।

जब तेज रफ्तार कार चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल सवार चार लोग फ्लाईओवर से करीब 80 फुट नीचे गिरे गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों में एक व्यक्ति, उनकी पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि घायल हुए चार अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *