दिल्‍ली: शराब टेंडर के बाद अब लो फ्लोर बस खरीद मामले में होगी CBI जांच एलजी ने दी प्रस्‍ताव को मंजूरी

नई दिल्ली। दिल्‍ली की अरविंद केजरीवाल सरकार और बीजेपी के बीच भ्रष्‍टाचार के मामलों में आरोप प्रत्‍यारोप के बीच दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मुख्य सचिव नरेश कुमार द्वारा दिल्ली परिवहन निगम द्वारा 1,000 लो-फ्लोर बसों की खरीद में कथित भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायत को सीबीआई को भेजने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। एक अधिकारिक बयान के अनुसार, एलजी सेक्रेटेरियट ऑफिस को इस मामले में शिकायत मिली थी

बता दें कि पिछले दिनों सीबीआई ने दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर और उनके दूसरे ठिकानों पर तलाशी ली थी। जिसके बाद दोनों पक्ष एक दूसरे पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते रहे हैं। भाजपा, दिल्ली सरकार पर न केवल शराब नीति बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाती रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *