शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद के उत्तराधिकारी घोषित, अविमुक्तेश्वरानंद ज्योतिष पीठ, सदानंद शारदा पीठ प्रमुख

नरसिंहपुर। ज्योतिष पीठ और शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के उत्तराधिकारियों के नाम घोषित हो गए हैं।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को ज्योतिष पीठ बद्रीनाथ और स्वामी सदानंद को द्वारका ज्योतिष पीठ का प्रमुख घोषित किया गया है। उनके नामों की घोषणा शंकराचार्य जी की पार्थिव देह के सामने की गई।

स्वरूपानंद सरस्वती का 98 वर्ष की आयु में रविवार को निधन हो गया था। उन्होंने झोतेश्वर स्थित परमहंसी गंगा आश्रम में दोपहर करीब साढ़े 3 बजे अंतिम सांस ली।

उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त नरसिंहपुर पहुंच रहे हैं। उनकी पार्थिव देह आश्रम के गंगा कुंड स्थल पर रखी गई है। करीब 4 बजे उन्हें समाधि दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *