120 करोड़ रुपए की ड्रग्स के साथ Air India का पूर्व पायलट गिरफ्तार

मुंबई । नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई के एक गोदाम से 50 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 120 करोड़ रुपये है। इस सिलसिले में एअर इंडिया के एक पूर्व पायलट समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि इससे पहले गुरुवार को राजस्व खुफिया निदेशालय ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 16 किलो हेरोइन को जब्त किया था।वहीं, एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया था।

हेरोइन की कीमत करीब 80 करोड़ रुपए आंकी गई थी. डीआरआई अधिकारी के अनुसार, हेरोइन को एक ट्रॉली बैग के अंदर छुपाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *