BREAKING :उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का निधन

डेस्क : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा केंद्र में रक्षा मंत्री रह चुके समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का आज कुछ देर पहले मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें कुछ दिनों पूर्व तबीयत खराब होने पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। यही उन्होंने अंतिम सांस ली। उत्तर प्रदेश में समाजवादी आंदोलन के मजबूत स्तंभ माने जाने वाले मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वही केंद्र में कुछ महीनों के लिए सत्तारूढ़ देवगौड़ा की सरकार में रक्षा मंत्री के रूप में भी उन्होंने बखूबी काम किया। मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ था। अपने युवावस्था में कुश्ती के अच्छे खिलाड़ी रह चुके मुलायम सिंह यादव को सियासी दांवपेच में भी खासी महारत हासिल थी। उनके राजनीतिक गुरु नत्थू सिंह पहलवानी के उनके दांवपेंच पर फिदा थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *