CG Breaking : IAS रानू साहू के पैतृक गांव पहुंची ईडी की टीम, पैरेंट्स के घर भी हुई छापेमार कार्यवाही, खंगाले जा रहे हैं दस्तावेज

रायपुर/पांडुका। छत्तीसगढ़ में कुछ दिनों से ईडी की लगातार कार्रवाई जारी है। रायगढ़ जिले की कलेक्टर आईएएस रानू साहू के बंगले और कलेक्टोरेट में जांच के बाद अब ईडी की टीम ने रानू साहू के पैतृक गृह ग्राम पांडुका पहुंची है।
गरियाबंद की जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू और कांग्रेस नेता शैलेंद्र साहू के यहां छापा मारा है। बता दें लक्ष्मी साहू कलेक्टर रानू साहू की मां हैं। वहीं शैलेंद्र साहू उनके चचेरे भाई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम दस्तावेज खंगाल रही है।

Home

*ED की कार्यवाही अब पहुंची आई ए एस रानू साहू के मायके गरियाबंद के पाण्डुका में।*

By

 Chif Editor

 –

October 18, 2022

0

12

डेस्क – छत्तीसगढ़ में पिछले एक सप्ताह से सर्च ऑपरेशन चला रहे प्रवर्तन निदेशालय-ED ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। उसके टारगेट में रायगढ़ की कलेक्टर रानू साहू हैं। ED के अधिकारियों ने मंगलवार को साहू के मायके में दबिश दी है। सुबह पांच बजे पहुंचे अधिकारी गरियाबंद के पाण्डुका में कई घरों में जांच कर रहे हैं।

ED के 12 अधिकारियों की एक टीम ने सुबह 5 बजे पाण्डुका में गरियाबंद की जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू और कांग्रेस नेता शैलेंद्र साहू का दरवाजा खटखटाया। उसके बाद से टीम वहां जांच के लिए घुस गई। लक्ष्मी साहू कलेक्टर रानू साहू की मां हैं। वहीं शैलेंद्र साहू उनके चचेरे भाई हैं।

ED की टीम वहां दस्तावेजों को खंगाल रही है। बताया जा रहा है, मैनपुर में एक 12 एकड़ के तालाब भी इस परिवार के नाम होने की जानकारी सामने आई थी, क्योंकि इसकी प्रारंभिक रजिस्ट्री में परिवार का नाम था। इस एंगल पर भी जांच की जा रही है। छापे की कार्रवाई के लंबा चलने की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *