Big Breaking : CG CHIPS कार्यालय में ED ने दी दबिश, मचा हड़कंप, आने-जाने पर लगाईं रोक…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ED की टीम की कार्रवाई लगातार जारी है। इस छापेमारी के बाद IAS समीर बिश्नोई, आईएएस रानू साहू और कई कारोबारियों के आवास पर टीम ने दबिश दी थी। वही एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जहां राजधानी के Chhattisgarh Infotech Promotion Society कार्यालय में ED के अधिकारियों ने दबिश दी है।

बता दें कि आईएएस समीर बिश्नोई को ईडी ने रिमांड में लिया है और समीर बिश्नोई चिप्स के CEO भी हैं। माना जा रहा है कि इसी मामले को लेकर ईडी कुछ अहम दस्तावेज जुटाने का प्रयास कर रही है। ईडी की दबिश के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया है और बाहर आने जाने पर रोक लगा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *