परंपरागत मिट्टी से बने दीए,रंगोली खरीदने बाजार पहुंचे अरूण साव

बिलासपुर। परम्परागत रूप से मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कुम्भकारों के व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए बिलासपुर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद अरुण साव स्वयं बाजारों की रौनक देखने निकले। उनका भीड़ के बाजार में आम नागरिक की तरह निकलने से दीपावली के अवसर पर पर्यावरण अनुकूल मिट्टी के दीपक खरीदने के लिए लोगो को यह अच्छा संदेश के रूप में देखा गया।

इस संबंध में श्री साव से पूछे जाने पर बताया कि कई परम्परागत व्यवसाय विलुप्त होने की कगार पर हैं, जिसका मुख्य कारण विदेशी वस्तुओं की तरफ अत्यधिक आकर्षित होना है। परम्परागत मिट्टी से निर्मित दीपावली पर्व की खरीददारी पर स्थानीय लोग आत्मनिर्भर बन सकेंगे और गांव के लोगों को रोजगार मिले इसके लिए दीपावली पर मिट्टी के दीपक खरीदने से प्रोत्साहित होंगे। उन्होंने बताया कि कुम्भकार द्वारा या मिट्टी का कार्य करने वाले व्यवसायों से मिट्टी के दीये की ही खरीददारी करने से परम्परागत व्यवसाय भी जीवित रहेगा। साथ ही गांव के लोगों को गांव में ही रोजगार मिल जायेगा, पर्यावरण भी प्रदूषित नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *