सेमरसल में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष शत्रुहन सोनू चंद्राकर ने भी लक्ष्मी पूजा में पहुंचकर पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के लिए सुख शांति ओर समृद्धि की कामनाएं की।
मुंगेली। लोरमी विधानसभा के लाखासार गांव में सार्वजनिक लक्ष्मी पूजा में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी सोनू चंद्राकर, उन्होंने पूजा पंडाल में पहुंचकर पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के लिए सुख शांति ओर समृद्धि की कामनाएं की।

विधानसभा अंतर्गत ग्राम लाखासार में विराजित माँ महालक्ष्मी जी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त कर माँ लक्ष्मी जी से क्षेत्रवासियों के खुशहाली एवं सुखमय जीवन की कामना किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति लेखनी सोनू चंद्राकर साथ में श्रीमति उर्मिला रमेश यादव (पूर्व जिला पंचायत सभापति),पदुम साहू, राकेश साहू मनोज साहू, बबलू साहू, रूपम साहू, हितेश साहू, रितेश साहू , गणेश साहू , विक्की साहू सहित समस्त नवयुवक कार्यकर्ता एवम ग्रामवासी उपस्थित रहे।
लोरमी विधानसभा अंतर्गत ग्राम सेमरसल में विराजित माँ महालक्ष्मी जी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त कर माँ लक्ष्मी जी से क्षेत्रवासियों के खुशहाली एवं सुखमय जीवन की कामना किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मति लेखनी सोनू चंद्राकर साथ में श्रीमति उर्मिला रमेश यादव (पूर्व जिला पंचायत सभपति), प्रकाश निषाद, परमेश्वर पटेल, लोमश पटेल, आकाश कश्यप, दिनेश साहू विनय साहू, करण साहू, कैलाश साहू सहित समस्त कार्यकर्ता एवम ग्रामवासी उपस्थित रहे।