फरार सूर्यकांत तिवारी ने ईडी स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर

रायपुर। छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। छत्तीसगढ़ के कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी ने ईडी की स्पेशल कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। मजिस्ट्रेट अजय सिंह राजपूत की स्पेशल कोर्ट में सूर्यकांत तिवारी ने आत्मसमर्पण किया है।

मालूम हो कोर्ट में पेश दस्तावेज में ईडी ने कहा कि सूर्यकांत ने अधिकारियों, नेताओं और कारोबारियों का एक गठजोड़ तैयार किया और 14 महीने में 500 करोड़ के घोटाले को अंजाम दिया। ईडी की कार्रवाई से पहले सूर्यकांत फरार हो गया है। कोयला परिवहन घोटाले में ईडी ने आइएएस समीर बिश्नोई को गिरफ्तार करके आठ दिन की रिमांड पर लिया है।

ईडी की मानें तो सूर्यकांत ने अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध वसूली का एक समानांतर सिस्टम खड़ा किया था। ट्रांसपोर्टरों को डीओ तभी मिलता था, जब रिश्वत की राशि अधिकारियों के पास पहुंच जाती थी। इस घोटाले के सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सभी जिलों में डीएमएफ फंड के उपयोग पर रोक लगा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *