संजीत की मांग पर कबड्डी
खिलाड़ियों की सहायता के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश

मुंगेली : राजीव युवा मितान क्लब एवं जिला कबड्डी संघ मुंगेली द्वारा कबड्डी खेल हेतु मेट की व्यवस्था के लिए जि.पं. उपाध्यक्ष एवं राजीव युवा मितान क्लब विधानसभा मुंगेली समन्वयक संजीत बनर्जी से मुलाकात कर अपनी मांगों से अवगत कराया. युवा जनप्रतिनिधि संजीत कबड्डी खिलाड़ियों की मदद के लिए सदैव आगे रहते हैं, उन्होंने क्षेत्र में होने वाले अनेक प्रतियोगिताओं के लिए मदद भी की है. कबड्डी खिलाड़ियों की मांग पर विचार करते हुए बनर्जी जी ने राजीव युवा मितान क्लब एवं जिला कबड्डी संघ के पदाधिकारियों के साथ मिलकर जिला कलेक्टर मुंगेली को ज्ञापन सौंपा।

संजीत ने कलेक्टर महोदय को अवगत कराया कि प्रदेशभर में मुंगेली क्षेत्र का कबड्डी खेल में अलग पहचान है. यहां के खिलाड़ियों ने राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मुंगेली जिले का नाम ऊंचा किया है. उन्होंने कलेक्टर महोदय से आग्रह किया कि खिलाड़ियों की सुविधा हेतु मेट की तत्काल खरीदी की जाए ताकि क्षेत्र में आयोजित होने वाले कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन सुचारू रूप से हो सके।

बनर्जी जी के मांग पर कलेक्टर ने तत्काल उपस्थित अधिकारियों को खिलाड़ियों के लिए मेट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए. संजीत का कहना है कि छत्तीसगढ़िया ओलंपियाड जैसे आयोजनों से माननीय मुख्यमंत्री जी लगातार खेल प्रतिभाओं को आगे लाने का काम कर रहे हैं. मुख्यमंत्री जी की खेलबो, जीतबो, गड़बो नवा छत्तीसगढ़ की मंशा अनुरूप हम सभी खिलाड़ियों की मदद के लिए सदैव आगे रहेंगे. इस अवसर पर श्री लोकेश, रामेशवर, वीरेंद्र यादव, मुकेश, ज्ञानेंद्र कश्यप, सुरेंद्र, मेलाऊ, मानिक पूरी, सतीश यादव, रमा उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *