सिंगर मोनिका के निधन से बिलासपुर में शोक की लहर

रायपुर : छत्तीसगढ़ी गीत संगीत के जरिए हर मंचों में सुर्खियां बटोरने वाली सिंगर मोनिका खुरसैल का आज निधन हो गया। ब्रेन हेमरेज की वजह से मोनिका की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। आज रायुपर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दुनिया को अलविदा कह दिया। इसकी पुष्टि पेशे से वकील सामाजिक कार्यकर्ता प्रियंका शुक्ला ने ट्वीट कर दी।

मोनिका खुरसैल का जन्म 1997 में हुआ था। महज 25 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। कम उम्र में निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि मोनिका खुरसैल ने कई छत्तीसगढ़ी गाने गाए हैं। रायपुर-बिलासपुर में स्टेज शोज किए हैं। सोशल मीडिया पर कई फेमस छत्तीसगढ़ी एक्टर्स के साथ इनके कोलैब वीडियो हैं। वहीं तबीयत बिगड़ने के बाद खराब माली हालत से गुजर रहे मोनिका के परिवार को सरकार और सामाजिक संस्थाओं से मदद की आस है। लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *