Home छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय रामायण महोत्सव: तीसरे दिन विभिन्न प्रांतों की मनमोहक प्रस्तुतियां

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव: तीसरे दिन विभिन्न प्रांतों की मनमोहक प्रस्तुतियां

214
0

रायगढ़। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के तीसरे दिन आज केरल से आए कलाकार दल ने पारंपरिक लोक वेशभूषा में प्रस्तुति दी।इस अवसर पर उन्होंने रामकथा से जुड़े प्रसंगों की मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

केरल की रामायण मंडली ने संगीतमय प्रस्तुति देते हुए सूर्पणखा प्रसंग से लेकर रावण वध तक के प्रसंग की भावपूर्ण प्रस्तुति दी।

पारंपरिक वेशभूषा के साथ इस प्रस्तुति में केरल में भगवान राम की महिमा की सुंदर अभिव्यक्ति दी गई, कलाकारों ने भक्ति और भाव के मिश्रण का जीवंत प्रदर्शन किया।

उत्तरप्रदेश रामायण मंडली द्वारा अरण्य कांड पर दी गई प्रस्तुति,उनकी प्रस्तुति में खास बात यह है कि सभी पात्र अपने-अपने संवाद खुद बोल रहे हैं। संगीत बैकग्राउंड में सुनाई दे रहा है। इनकी प्रस्तुति छत्तीसगढ़ की राम लीला की याद दिलाती है।

दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल क्षेत्र बचेली से आए रामायण मंडली की प्रस्तुति। इस टीम में महिला सशक्तिकरण की भी साफ झलक दिखाई पड़ती है। मंच में प्रारंभिक स्तुति महिला कलाकारों द्वारा की जा रही है। महिलाएं नृत्य के माध्यम से प्रस्तुति दे रहीं हैं, जो अद्भुत जान पड़ता है।

बंगाल की प्रस्तुति….


केरल की प्रस्तुति…..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here