Home छत्तीसगढ़ हाइकमान का आदेश, कार्यकर्ताओं का सम्मान और जनता का काम ही प्राथमिकता-उप...

हाइकमान का आदेश, कार्यकर्ताओं का सम्मान और जनता का काम ही प्राथमिकता-उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव

243
0

दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार में उप मुख्यमंत्री बनाए गए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि मेरे लिए राजनीति की शुरुआती दौर से पद उतना महत्वपूर्ण नही रहा जितनी हाइकमान का आदेश कार्यकर्ताओं का सम्मान की अहमियत रही। इसके साथ ही जनता का काम ही हमारी प्राथमिकता है।

मालूम हो 15 वर्षो की लगातार भाजपा की छत्तीसगढ़ में सरकार को उखाड़ने 2018 में घोषणा पत्र की रुपरेखा तैयार करने के अलावा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाने में कद्दावर नेता टीएस सिंहदेव ने बड़ा रोल प्ले किया था। बहरहाल ढाई ढाई साल के मुख्यमंत्री कार्यकाल की लंबी चर्चा के बाद स्वास्थ्य मंत्री का बखूबी दायित्व निभाने वाले टीएस सिंहदेव को इस बार प्रोन्नत कर उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। amrittimes.com से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह हमेशा से ही जनता और कार्यकर्ताओं के बीच ही रहे हैं। उनका घर कभी किसी के लिए बंद नहीं रहा है। वह जानते हैं कि अगर कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं होगा तो उनका किसी पद पर रहना बेकार है। इसलिए कार्यकर्ताओं का सम्मान, जनता का काम और सरकारी योजनाओं का लाभ जरुरतमंदों तक पहुंचाने का ही काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके पास कोई भी काम लेकर आएगा तो उस निराशा हाथ नहीं लगेगी। वह हमेशा से जनता के बीच जाने में ही विश्वास रखते थे और आगे भी ऐसा ही होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here