Home छत्तीसगढ़ अद्भुत संयोग: दिनभर चलता रहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर बधाईयों...

अद्भुत संयोग: दिनभर चलता रहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर बधाईयों का सिलसिला…पूर्व जिपं सदस्य नरेंद्र लुनिया ने भी अपने जन्मदिन पर जताया आभार

283
0

“किसान नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र लुनिया ने चंद्रयान -3 के सफल लैंडिंग के लिए दी बधाई व अपने जन्मदिन पर मिली बधाइयां के लिए जताया आभार”

रायपुर/बिलासपुर। आज 23 अगस्त छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन जिसपर दिनभर राजधानी रायपुर मुख्यमंत्री निवास व विभिन्न स्थानों पर जन्मदिन का जश्न व बधाइयां पूरे प्रदेश के नेताओ ने दी। इसके साथ ही बिलासपुर के पूर्व जिला पंचायत सदस्य, किसान नेता नरेंद्र लुनिया ने भी अपने समर्थकों साथ जन्मदिन मनाया।

किसान नेता ने आज जन्मदिन के मौके पर अद्भुत संयोग को बताते हुए कहा कि चंद्रयान -3 के सफल लैंडिंग के लिए देशवासियों सहित इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई…। श्री लुनिया ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग भारत के इतिहास का अत्याधिक गौरवान्वित क्षण है। इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत ने पूरे देशवासियों को गर्व करने का मौका दिया है। इससे भारत का मान पूरे विश्व में बढ़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here