Home छत्तीसगढ़ पीएम कार्यक्रम को लेकर मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले व भाजपा संगठन के...

पीएम कार्यक्रम को लेकर मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले व भाजपा संगठन के शीर्ष नेताओं के लिए लिए दिखा भयंकर आक्रोश

615
0

“जिले के जिम्मेदार सीनियर भाजपा के लीडर व युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को नही दिया गया पास व साधन की व्यवस्था को लेकर प्रदेश भाजपा अनुशासन समिति में हो सकती है शिकायत”

मुंगेली। 30 सितंबर को बिलासपुर में आयोजित परिवर्तन संकल्प यात्रा में मुंगेली भारतीय जनता युवा मोर्चा व भाजपा के कुछ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज करते हुए उनके वाहन, पास व्यवस्था नही करने को लेकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भयंकर नाराजगी, आक्रोश देखा गया। जिसकी शिकायत भी सभा के दौरान प्रदेश पदाधिकारियो को करने की चर्चा जोरों से हो रही है।

बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर हर जिले में भाजपा, युवा मोर्चा, महिला विंग सहित सभी के साधन,पास के लिए जिम्मेदारी दी गई थी मगर मुंगेली में आपसी खींचतान के चलते कुछ युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज करते हुए उन्हें अपने हाल में छोड़ दिया गया जिसके बाद मुंगेली करही में सभा के जाने के लिए आक्रोशित युवा मोर्चा व भाजपा के सभी लोगों के लिए वाहन, साधन व अन्य व्यवस्था युवा मोर्चा के एक पदाधिकारी द्वारा तात्कालिक रूप से कर सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियो को अपने साथ लेकर सभा के लिए रवाना हुए।

आगामी विधानसभा चुनाव व प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में मुंगेली भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की घोर लापरवाही व विधायक पुन्नूलाल की शह में युवा मोर्चा व भाजपा के जिम्मेदार पदाधिकारी, कार्यकर्ताओ को नजरअंदाज करने के मामले को लेकर गुटबाजी व अंतर्कलह बढ़ते ही देखा जा रहा है यदि समय रहते समन्वय नही बनाया गया तो आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here