Home छत्तीसगढ़ रतनपुर महामाया के दरबार सप्तमी पर जाएंगे युवा कांग्रेस के श्रद्धालु पदयात्री,...

रतनपुर महामाया के दरबार सप्तमी पर जाएंगे युवा कांग्रेस के श्रद्धालु पदयात्री, 90 फ़ीट की चुनरी चढ़ा करेंगे विजयश्री की मंगलकामना

164
0

बिलासपुर। आज सप्तमी के अवसर पर शाम 6 बजे बिलासपुर के जरहाभाठा मंदिर चौक बिलासपुर से महामाया मंदिर रतनपुर के लिए निकलेगे। छःग युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष मोनू अवस्थी के नेतृत्व मे 250-300 युवा कांग्रेस के पदाधिकारी, भक्त मंडली के साथ करीब 28-30 किलोमीटर पैदल चलकर महामाया देवी के दर्शन कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशाली व 90 विधानसभा मे विजयश्री की मनोकामना करेंगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष मोनू अवस्थी ने बताया की नवरात्रि के पावन अवसर पर माँ महामाया देवी मातारानी को 90 फीट की चुनरी भेट करेंगे और छत्तीसगढ़ के सुख समृद्धि की कामना करेगे .. चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा के अलग अलग स्वरूपों की अलग-अलग दिन पूजा हो रही है। नवरात्रि पर्व – रतनपुर मां महामाया के दर्शन के बिना अधूरा पर्व है। मान्यता है कि यहां नवरात्रि पर दर्शन करने वाले हर भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। पदयात्रा कर भक्त माता के दर्शन करने पहुंचते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here