Home छत्तीसगढ़ विष्णुदेव सरकार का बड़ा फैसला, निगम-मंडल, आयोग में राजनीतिक नियुक्तियां खत्म, देखें...

विष्णुदेव सरकार का बड़ा फैसला, निगम-मंडल, आयोग में राजनीतिक नियुक्तियां खत्म, देखें GAD का आदेश

164
0

रायपुर। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही छत्तीसगढ़ की नई विष्णुदेव सरकार एक्शन में है। शुक्रवार को राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पिछली सरकार के कार्यकाल में हुई राजनीतिक नियुक्तियों को समाप्त कर दिया है। इस संबंध में जीएडी ने आदेश भी जारी कर दिया है।

इस आदेश के बाद निगम-मंडल में नियुक्त हुए लोगों को अपना पद छोड़ना होगा। हालांकि इनमें से कुछ लोगों ने सत्ता बदलने के साथ ही इस्तीफा दे दिया था, लेकिन कई निगम-मंडलों में अभी भी मनोनीत सदस्य बने हुए हैं। सरकार के इस आदेश के बाद सभी को अपना इस्तीफा देना होगा।

जीएडी की तरफ से सभी एसीएस, प्रमुख सचिव और सचिव के साथ विशेष सचिव को निर्देश जारी कर कहा गया है कि विगत सालों में जो भी राजनीतिक नियुक्तियां निगम, मंडल, आयोग और सभा समिति में की गयी है, उनकी राजनीतिक नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाये। हालांकि वैसे पद जिन्हें विधि प्रक्रियाओं के बाद ही हटाया जा सकता है, वो अपने पद पर बने रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here