रायपुर। राजधानी के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में IPS संतोष कुमार सिंह ने कमान संभाल ली है। आज दोपहर SSP संतोष सिंह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और पुलिस अफसरों ने उनकी अगुवाई की, वहीं जवानों ने सलामी दी। चार्ज लेने के तुरंत बाद ही SP संतोष सिंह एक्शन में दिखे, उन्होंने पुलिस अधिकारियों की बैठक ली और राजधानी के लॉ एंड आर्डर को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिये हैं, कि राजधानी में पुलिस का खौफ अपराधियों में दिखना चाहिये।




