रायगढ़ : जिले में पुलिस ने पति पर पेट्रोल डालकर आग लगाकर हत्या करने वाली आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, बता दें कि बीते 9 फरवरी को लैलूंगा पुलिस को एक नये बन रहे मकान अंदर एक व्यक्ति का शव जले हालत में पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की जाँच कर रही थी।पुलिस जांच में मृतक की पहचान राजू रजक पिता अशर्फी लाल रजक उम्र 45 वर्ष निवासी इंदिरा नगर रायगढ़ लैलूंगा के रूप में हुआ। मृतक के छोटे भाई कैलाश रजक ने बताया कि करीब 15 साल पहले उसका भाई राजू रजक ने अनिमा एक्का से प्रेम विवाह किया है। जिनका करीब 14 साल का लड़का है।रिपोर्टकर्ता ने बताया कि उसका भाई राजू करीब 5 साल से ग्राम सरबकोम्बो में रहता था। 6 फरवरी को अपने परिवार के साथ इंदिरा नगर लैलूंगा इनके घर आया था। राजू शराब सेवन का आदी था, 8 फरवरी को भी राजू शराब पिया हुआ था। दोनों पति-पत्नी रात को लड़ाई झगड़ा किये और फिर रात को ही घर से निकल गए। दूसरे दिन 09 फरवरी को सुबह पता चला कि इंदिरानगर में पवन मिंज के नये बन रहे मकान के अंदर भाई राजू का शव पड़ा है। खबर पाकर जाकर देखा तो राजू चित हालत में मरा पड़ा था पूरा शरीर जल चुका था।




