रांची: आपने कभी सोचा नहीं होगा की विधवा महिला के दोबारा शादी करने पर उन्हें 2 लाख रुपये दिय जाएंगे। जी हाँ आप बिल्कुल सही पढ़ रहे हैं. झारखंड सरकार ने प्रदेश की विधवा महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। झारखंड की चंपाई सरकार ने विधवा महिलाओं के लिए विधवा पुनर्विवाह योजना की शुरुआत की है। चंपाई सरकार की ये अपनी तरह की पहली और अनूठी योजना है। झारखंड सरकार विधवा महिलाओं को दोबारा शादी करने पर 2 लाख रुपए की राशि दी जाएगी।