Home Uncategorized लोकतंत्र बनाम माओवाद कार्यक्रम : डिप्टी सीएम शर्मा बोले- नक्सली बताएं क्या...

लोकतंत्र बनाम माओवाद कार्यक्रम : डिप्टी सीएम शर्मा बोले- नक्सली बताएं क्या चाहते हैं 

51
0

रायपुर। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा सोमवार को लोकतंत्र बनाम माओवाद पर परिचर्चा के लिए जगदलपुर पहुंचे। जहां कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि, आखिर बस्तर का दर्द आखिर कब तक सहा जाए। नक्सली क्या हैं… वे क्या चाहते हैं कोई जस्टिफाई करके बता दें मुझे। उन्होंने आगे कहा कि, बस्तर में विकास क्यों नहीं पहुंच पा रहा हैं ? माओवाद ने दुनिया को क्या दिया है? कब तक इसको सहा जाए और सरकार कितना ही कर लेगी। समाज सबसे बड़ा होता है और समाज के एक कोने में सरकार होती है। माओवादी भी समाज का एक हिस्सा हैं और वो भी समाज का एक कोना है। उन्होंने आगे कहा कि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संकल्प किया 3 साल में नक्सलवाद को खत्म करेंगे। 370 हटाने का संकल्प भी उन्होंने लिया था। बस्तर में भी विकास होगा। सिर्फ दो चार लोग सरकार को दोष देते हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here