Home Uncategorized कांग्रेस पार्षद ने की पत्नी के आशिक की हत्या : दो बच्चों...

कांग्रेस पार्षद ने की पत्नी के आशिक की हत्या : दो बच्चों को छोड़ भागी थी पत्नी, लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला

123
0

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले में कांग्रेस पार्षद ने अपनी पत्नी के प्रेमी की हत्या कर दी। दरअसल, उसकी पत्नी दो बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के घर पर रह रही थी। उसे वापस लाने के लिए ही वह मुंगेली से सिमगा गया था। वहां पर उसने पूरे परिवार पर हमला कर दिया। यह  पूरा मामला सिमगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, दिलीप कुर्रे उर्फ राहुल मुंगेली जिले के वार्ड क्रमांक-14 से कांग्रेस पार्षद हैं। उसकी पत्नी सुकृति कुर्रे को छोड़कर अपने प्रेमी (सरकारी कर्मचारी) नंदकुमार पात्रे के घर पर रहने लगी थी। नंदकुमार पात्रे बलौदाबाजार के चंदेरी गांव में रहता था। वह मुंगेली जिले के जल संसाधन विभाग पथरिया में काम करता था। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here