Home Uncategorized छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता को सड़क पर पटककर मारा, गालियां दीं, बोला-चड्‌डा...

छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता को सड़क पर पटककर मारा, गालियां दीं, बोला-चड्‌डा पहनकर घूमते हो; मॉर्निंग वॉक पर निकले थे अर्जुन भोजवानी

72
0

बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुरुवार तड़के भाजपा नेता पर एक युवक ने हमला कर दिया। आरोपी ने उनसे चड्‌डा पहनकर घूमने की बात कही और गाली-गलौज करते हुए सड़क पर पटक दिया। फिर पत्थर से सिर पर वार किए। इसके चलते भाजपा नेता घायल हो गए। वह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, गोंडपारा, सुभाष नगर निवासी अर्जुन भोजवानी व्यापारी हैं। वह भाजपा के मंडल अध्यक्ष भी रह चुके हैं। रोज की तरह अर्जुन गुरुवार तड़के करीब 4.15 बजे रिवर व्यू के पास टहल रहे थे। इसी दौरान स्थानीय युवक विकास दुबे उर्फ मुंडू भी पहुंच गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here