ट्रेन से बिलासपुर आएंगे केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन: पहली बार शहर आगमन पर जगह-जगह होगा स्वागत, समर्थक-कार्यकर्ताओं की फौज तैयार, जताएंगे आभार

बिलासपुर/ बिलासपुर लोकसभा सीट से पहली बार जीत हासिल कर केंद्रीय राज्यमंत्री बनने वाले सांसद तोखन साहू सोमवार यानी आज ट्रेन में सफर करेंगे। उनके साथ डिप्टी CM अरुण साव सहित भाजपा नेता भी बिलासपुर आएंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार शहर आगमन पर समर्थक और कार्यकर्ता जगह-जगह आतिशबाजी कर स्वागत कर अभिनंदन करेंगे।

केंद्रीय राज्यमंत्री बनने के बाद सांसद तोखन साहू का रायपुर आगमन हुआ था, तब भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके साथ ही दुर्ग-भिलाई और राजनांदगांव में भी उनका अभिनंदन कर स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *